प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया सेफहैंड्स चैलेंज, हाथ धोते हुए गुनगुनाया इस पर लिखा पति निक जोनस का गाना

दुनियाभर में फैल रही कोरोनावायरस महामारी के बीच प्रियंका चोपड़ा ने सेफ हैंड्स चैलेंज स्वीकार कर लिया। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे हाथ धोती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने हाथ धोने को लेकर लिखा एक खास गाना भी गुनगुनाया, जिसे उनके पति और गायक निक जोनस ने लिखा था। इस चैलेंज के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन समेत अन्य हस्तियों को नॉमिनेट भी किया।


इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में अपने हाथ धोने से पहले प्रियंका कहती हैं, 'WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने मुझे चुनौती देते हुए कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथ धोने के लिए कहा था, तो चलिए हम शुरू करते हैं।'


प्रियंका ने गुनगुनाया गाना


आगे वे गाना गाते हुए हाथ धोने लगती हैं। जिसके हिंदी बोल कुछ इस तरह हैं... 'आप जहां कहीं भी हों, अपने हाथ धोएं, आप जो कोई भी हो, अपने हाथ धोएं। इसे करना बिल्कुल आसान है। तो चलो इसे मेरे और अपने लिए करते हैं। आप जो कोई भी अपने हाथ धोओ।' आगे वे कहती हैं, 'बस दोस्तों इतना ही करना है, 20-25 सेकंड तक अपने हाथ धोना है, अपनी सुरक्षा के लिए, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ताकि हम सब मिलकर इस महामारी को हरा सकें।'


हाथ धोने को बताया महत्वपूर्ण


वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं WHO के डॉक्टर टेडरोड से मिले #SafeHands चैलेंज को स्वीकार करती हूं। कल हमारे इंस्टाग्राम लाइव चैट से जो महत्वपूर्ण जानकारी मिली, उसमें से एक अपने हाथों को अच्छे से धोना भी है। ये एक सरल काम है, जो जीवनों को बचाने और स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है।' 


अमिताभ समेत कई हस्तियों को नॉमिनेट किया


आगे उन्होंने इस चैलेंज के लिए कई अन्य हस्तियों को नॉमिनेट किया। उन्होंने लिखा, 'और यहां साथ में एक गाना भी है ताकि आप कम से कम इसे 20 सेकंड तक करना सुनिश्चित कर सकें। सह-लेखन- निक जोनस। मैं इसके लिए अब कैट बोसवर्थ, मिंडी कालिंग, निक जोनास, परिणीति चोपड़ा और अमिताभ बच्चन को नॉमिनेट करती हूं। नमस्ते।'


दीपिका पहले ही पूरा कर चुकीं चैलेंज

प्रियंका अपने पति के साथ होली खेलने भारत आई थीं और यहां से लौटने के बाद से ही वे अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर सेल्फ क्वारैंटाइन में हैं। डॉक्टर टेडरोड ने प्रियंका और दीपिका दोनों को ये चैलेंज दिया था। इनमें से दीपिका ने तो पहले ही इसे पूरा कर लिया। उन्होंने इस चैलेंज के लिए टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और क्रिकेटर विराट कोहली को नॉमिनेट किया था।



Popular posts
जम्मू में आतंक का अड्‌डा / कोट भलवाल जेल से ऑपरेट आतंकी नेटवर्क का खुलासा; किताबों में रखकर भेजे जा रहे थे, सिम, फोन और हवाला के पैसे
आपदा / दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5, केजरीवाल ने कहा- उम्मीद है सभी सुरक्षित होंगे
कोरोना पर सरकार / स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में संक्रमण के 80% मामले सामान्य लक्षण वाले, केवल 20% मरीजों की स्थिति गंभीर
प्रदेश में अब तक 44 की मौत / भोपाल-इंदौर में तीन बुजुर्गों की मौत के चौथे दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई; इनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए थे सैकड़ों लोग, अब स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए लोगों को खोज रहा
लॉकडाउन का दूसरा दिन / अमिताभ बच्चन को बचपन की याद दिला रहा घर, इमोशनल कविता में बयां की भावनाएं